नई दिल्ली (एडीएनए)।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 266 लोगों की मौत के एक दिन बाद यानी शुक्रवार को एक बार फिर सैंकड़ों विमान यात्रियों की जान संकट में आ गई। मुंबई से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने के बाद बीच रास्ते से विमान को वापस लौटना पड़ा। फ्लाइट की मुंबई एयरपोर्ट पर वापस लैंडिंग कराई गई। इस दौरान प्लेन तीन घंटे तक आसमान में चक्कर लगाता रहा। इस दौरान लोग भगवान से सलामती की प्रार्थना करते रहे।
दरअसल ईरान का एयर स्पेस अटानक बंद होने के कारण कई उड़ानों पर इसका असर पड़ा। इसकी वजह से कई फ्लाइटों को डायवर्ट करना पड़ा और कई को वापस लौटना पड़ा। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि ईरान में स्थिति तनावपूर्ण है इसलिए वहां का एयर स्पेस अचानक बंद कर दिया गया है। इसकी वजह से ही उसके विमान को वापस मंबई में लौटना पड़ा।