Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

भारत-चीन के बीच जल्द सीधी फ्लाइट फिर

नई दिल्ली (एडीएनए)।

भारत और चीन के बीच जल्द सीधी हवाई सेवा शुरू करने पर सहमति बनी है, दोनों देशों के बीच वीजा प्रक्रिया को आसान बनाने पर भी बातचीत हुई है। विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री और चीन के उप विदेश मंत्री सुन वेईदोंग के बीच वार्ता में सीधी उड़ान फिर शुरू करने की प्रक्रिया तेजी से पूरी करने पर सहमति बनी।

द्विपक्षीय वार्ता में तय हुआ कि नए हवाई सेवा समझौते को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा। पूर्वी लद्दाख के गलवां में दोनों देशों की सेनाओं के बीच टकराव के कारण दोनों के बीच तनाव पैदा हुआ ता। इसके बाद कोविड महामारी में दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवा बंद कर दी गई थी। इस वार्ता के बाद दोनों देश वीजा प्रक्रिया को भी आसान बनाने पर राजी हो गए हैं, इससे व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी।   

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.