Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

जानिए कौन सी थी दुनिया की पहली कामर्शियल फ्लाइट और कितने का था टिकट

नई दिल्ली (एडीएनए)।

दुनिया की पहली कामर्शियल फ्लाइट अमेरिका एक जनवरी 1914 को अमेरिका के सेंट पीटर्सवर्ग से टाम्पा के बीच उड़ाई गई थी। इस ऐतिहासिक उड़ान की पहली टिकट सेंट पीटर्सवर्ग के पूरेव मेयर अब्राहम फील ने 400 डालर में खरीदी थी। 23 मिनट के इस सफर में सिर्फ एक यात्री और एक पायलट विमान पर थे। यह उड़ान छोटी थी लेकिन इसने दुनिया के एविएशन क्षेत्र को एक दिशा देदी, जिसका परिणाम आज देखने को मिल रहा है।

दुनिया की पहली कमर्शियल फ्लाइट के लिए  बेनोइस्ट  एक समुद्री विमान (सीप्लेन) का इस्तेमाल किया गया था, जिसे टॉम बेनोइस्ट (Tom Benoist) ने डिज़ाइन किया था। दुनिया की पहली नियमित यात्री विमान सेवा सेंट पीटर्सबर्ग-टाम्पा एयरबोट लाइन की तरफ से दुनिया की यह पहली फ्लाइट थी और 23 मिनट में यह 21 किमी की उड़ान थी।

नीलामी में खरीदा टिकट

टाम्पा के पूर्व मेयर और एक स्थानीय व्यवसायी एबी (अब्राहम) फील पहले विमान यात्री बने। उन्होंने नीलामी में $400 देकर इस ऐतिहासिक उड़ान के लिए टिकट खरीदा था। विमान के पायलट टोनी जैनस एक प्रसिद्ध एविएटर थे। टाम्पा बे के ऊपर से  विमान ने समुद्र के ऊपर उड़ान भरी थी।

उड़ान का महत्व

यह दुनिया की पहली नियमित कमर्शियल एयरलाइन सेवा थी जिसने वाणिज्यिक विमानन उद्योग की नींव रखी इस उड़ान ने साबित किया कि हवाई यात्रा यात्रियों के लिए सुरक्षित और संभव है। यह एयरलाइन 4 महीने तक चली और 1200 से अधिक यात्रियों ने इसका उपयोग किया। बाद में प्रथम विश्व युद्ध और आर्थिक कारणों से सेवा बंद हो गई।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.