Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

लखनऊ के शुभांशु अब 19 जून को जाएंगे अंतरिक्ष, करेंगे शोध

नई दिल्ली (एडीएनए)।

लखनऊ के रहने वाले 39 साल के शभांशु शुक्ला अब 19 जून को अंतरिक्ष पर पहुंचेंगे। खराब मौसम और तकनीकी दिक्कतों से तीन बार उनकी अंतरिक्ष यात्रा टलने के बाद अंततः अब वह घड़ी आ गई जब उनके नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए एक्सओम-4 मिशन का प्रेक्षपण होगा। यह जानकारी इसरो की तरफ से दी गई है। 

इसरो के अनुसार प्रक्षेपण यान में तरल आक्सीजन रिसाव की गड़बड़ी को सफलता पूर्वक ठीक कर लिया गया है। इसरो के अलावा केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने भी एक्स पर जानकारी दी है कि शुभांशु शुक्ला को अंतरिक्ष स्टेशन ले जाने वाले एक्सिओम-4 मिशन की प्रक्षेपण तिथि अब 19 जून तय हुई है। एक्सिओम स्पेस की तरफ से भी बताया गया है कि अगर सब कुछ ठीक रहता है तो मिशन का प्रेक्षण 19 जून को किया जाएगा, इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक्सिओम स्पेस के अनुसार वह लोग अंतरिक्ष स्टेशन पर नासा के साथ कई शोध कर रहे हैं जिसमें भारत के शुभांशु शुक्ला भी शामिल हैं। शुभांशु अंतरिक्ष भारत के लिए भी कुछ काम करेंगे जिससे भविष्य में भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को गति मिलेगी।  

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.