Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

यात्रा पर जा रहे हैं तो पहले चेक करें फ्लाइट की स्थिति.. इजरायल-ईरान युद्ध के चलते एयर इंडिया ने बदला फ्लाइट्स का रूट

नई दिल्ली (एडीएनए)

इजरायल से युद्ध के चलते ईरान के खराब हालात और वहां के हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण एयर इंडिया ने अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा जाने वाली कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को डायवर्ट किया है। कई उड़ानों को एयर इंडिया ने उनके मूल स्थान पर लौटा लिया। एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि युद्ध के चलते यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, इन उड़ानों को डायवर्ट किया गया है या वे अपने गंतव्य से वापस लौट आई हैं।

प्रभावित उड़ानें:

AI130 – लंदन हीथ्रो से मुंबई (वियना डायवर्ट)

AI102 – न्यूयॉर्क से दिल्ली (शारजाह डायवर्ट)

AI116 – न्यूयॉर्क से मुंबई (जेद्दाह डायवर्ट)

AI2018 – लंदन हीथ्रो से दिल्ली (मुंबई डायवर्ट)

AI129 – मुंबई से लंदन हीथ्रो (मुंबई लौटाई गई)

AI119 – मुंबई से न्यूयॉर्क (मुंबई लौटाई गई)

AI103 – दिल्ली से वॉशिंगटन (दिल्ली लौटाई गई)

AI106 – नेवार्क से दिल्ली (दिल्ली लौटाई गई)

AI188 – वैंकुवर से दिल्ली (जेद्दाह डायवर्ट)

AI101 – दिल्ली से न्यूयॉर्क (फ्रैंकफर्ट/मिलान डायवर्ट)

AI126 – शिकागो से दिल्ली (जेद्दाह डायवर्ट)

AI132 – लंदन हीथ्रो से बेंगलुरु (शारजाह डायवर्ट)

AI2016 – लंदन हीथ्रो से दिल्ली (वियना डायवर्ट)

AI104 – वॉशिंगटन से दिल्ली (वियना डायवर्ट)

AI190 – टोरंटो से दिल्ली (फ्रैंकफर्ट डायवर्ट)

AI189 – दिल्ली से टोरंटो (दिल्ली लौटाई गई)

एयर इंडिया ने यात्रियों को असुविधा पर खेद जताया है और कहा है कि प्रयास किए जा रहे हैं कि यात्रियों को कम से कम समस्या हो। एयर इंडिया ने यात्रियों के ठहरने के साथ अन्य व्यवस्थाएं भी की हैं। एयर इंडिया के अनुसार फ्लाइट रद्द होने पर रिफंड और फ्री री-शेड्यूलिंग की सुविधा दी जा रही है। एयर इंडिया ने अपने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति की जानकारी वेबसाइट या एयरलाइन से प्राप्त करने के बाद ही अपनी यात्रा का निर्णय लें। 

सीरियन एयरलाइंस से सारी उड़ानें रद्द कीं

य़ुद्ध से बने हालातों को देखते हुए सीरियन एयरलाइंस से अपनी सारी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयरलाइंस का कहना है कि दोनों देशों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है जिससे उड़ान को खतरा है।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.