Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

तिरुवनंतपुरम में इमरजेंसी लैंडिंग करने वाला ब्रिटेन का लड़ाकू विमान है काफी खास

नई दिल्ली (एडीएनए)।

ब्रिटेन का एफ-35 लड़ाकू विमान आपात स्थिति में रविवार को तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर उतारा गया। बताया गया कि उसका ईंधन खत्म होने वाला था। एफ-35 लड़ाकू विमान कई खासियतों से लैस है। आइए जानते हैं इस विमान के बारे में..

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार F-35 ने हिंद महासागर में एक सार्टी के लिए एयरक्राफ्ट कैरियर के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन फ्यूल कम होने के कारण इसको इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। यह जेट रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर उतारा गया। वायुसेना के प्रवक्ता ने कहा कि F-35 के रास्ता बदलने की यह सामान्य घटना है जिसकी वाय़ु सेना के पास पहले से पूरी जानकारी है। अचानक किसी देश के लड़ाकू विमान की इस तह लैंडिंग को लेकर लोगों के मन में कई सवाल पैदा हुए लोग यह भी जानना चाहते हैं कि किस तरह का विमान था। तो हम बताते हैं कि इस विमान के तीन वैरिएंट है। पहला एफ-35ए है जो किसी भी स्थिति में टेकऑफ और लैंडिंग के लिए डिजाइन किया गया है। दूसरा एफ-35बी है यह शॉर्ट टेकऑफ और विषम परिस्थितियों  पर वर्टिकल भी लैं कर सकता है। तीसरा वैरिएंट एफ-35सी है जो कैरियर बेस्ड बनाया गया है।

इस लड़ाकू विमान की खासियतें

एफ-35 लड़ाकू विमान किसी भी लक्ष्य को आसानी से भेद सकता है। इसे इस तरह से बनाया गया है कि यह किसी भी देश के राडार का चमका दे सकता है। सेंसर फ्यूजन और रियल टाइम टेक्नोलॉजी से यह दक्ष किया गया है। इस लड़ाकू एयरक्राफ्ट में आधुनिक बीवीआर (बियॉन्ड विजुअल रेंज) से लैस  है। इस पर लगे राडार और इंफ्रारेड सिस्टम से पायलटों को काफी आसानी होती है। इस विमान की सबसे खास बात यह है कि यह एक ही समय में सेना की तीनों इकाइयों के साथ आपना समन्वय स्थापित कर सकता है। आपको जानकारी दे दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को भी एफ-35 लड़ाकू विमानों को खरीदने की पेशकश की थी। यह लड़ाकू विमान अपने साथ करीब आठ हजार गोला-बारूद ले जाने में समक्ष है।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.