Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

कानपुर से दिल्ली की फ्लाइट अब सप्ताह में सिर्फ तीन दिन

कानपुर (एडीएनए)।

इंडिगो एयरलाइंस ने कानपुर से दिल्ली के लिए सातों दिन चलने वाली फ्लाइट में कटौती कर इसे अब सप्ताह में सिर्फ तीन दिन कर दिया है। अब यह फ्लाइट दिल्ली के लिए सिर्फ बुधवार, शुक्रवार और रविवार को ही जाएगी।

 कानपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के अलावा मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद की फ्लाइटें हैं। इंडिगो ने 16 से 30 जून तक के लिए जो सेड्यूल जारी किया है उसमें दिल्ली की फ्लाइट में कटौती की है। अब केवल मुंबई के लिए कानपुर से सातों दिन फ्लाइट बची है, एयरपोर्ट अथार्टी के अफसरों का कहना है मुंबई की तरह ही दिल्ली के लिए भरपूर लोड था इसके बावजूद इंडिगो ने फ्लाइट में कटौती क्यों कि समझ से परे हैं। 

फ्लाइट शेड्यूल

दिल्लीः बुधवार, शुक्रवार और रविवार को को दिल्ली से 13.00 बजे उड़ान भरकर 14.10 बजे कानपुर पहुंचेगी और फिर 14.55 बजे कानपुर से उड़ान भर कर यह 16.10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

मुंबईः सप्ताह के सातों दिन मुंबई से 13.10 बजे उड़ान भरकर 14.10 बजे कानपुर पहुंचेगी और फिर कानपुर से 15.55 पर उड़ान भर कर 18.20 बजे मुंबुई पहुंचेगी। 

हैदराबादः सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को हैदराबाद से 9.00 बजे उड़ान भरकर 10.55 बजे कानपुर पहुंचेगी। इसके बाद कानपुर से 11.30 बजे उड़कर 13.25 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।

बेंगलुरुः यह फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बेंगलुरु से 8.30 बजे उड़ान भर कर 10.55 बजे कानपुर पहुंचेगी और फिर कानपुर से 11.30 बजे उड़कर 13.25 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। 

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.