Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

सात दिन में दो बड़े हादसे, विमानों में खराबी से 66 फ्लाइट रद्द, सहमे यात्री

नई दिल्ली (एडीएनए)।

12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन क्रैश में 270 लोग मारे गए, 14 जून को केदारनाथ के पास हेलीकाप्टर क्रैश में सात लोग मारे गए। 12 से 18 जून के बीच एयर इंडिया की 248 उड़ानों में से 66 उड़ाने विमानों में खराबी और अन्य तकनीकी कारणों से रद्द करनी पड़ीं। सैकड़ों फिट ऊपर हवा में विमानों में आयी खराबी से यात्रियों की चीखें तक निकल गईं। इससे पहले भी सप्ताह भर में चारधाम यात्रा वाले हेलीकाप्टर कई बार न केवल डगमगाए बल्कि एक अन्य हेलीकाप्टर क्रैश में छह लोग मारे गए थे। इन घटनाओं के बाद हवाई यात्रा करने वाले लोग दहशत में हैं, 20 फीसदी से ज्यादा यात्रियों ने अपनी यात्राएं निरस्त की हैं, हवाई यात्रियों की संख्या तेजी से कम हो रही है।

एयर इंडिया ने विमानों की अनुपलब्धता, सुरक्षा जांच और कम यात्रियों के कारण उड़ाने रद्द करने का दावा किया लेकिन जिन विमानों में वहा में खराबी आयी उनके बारे में कुछ साफ बताने के बजाय जांच की बात कही जा रही है। डीजीसीए के अनुसार अकेले मंगलवार को अहमदाबाद-लंदन, दिल्ली-दुबई, लंदन-अमृतसर, दिल्ली-वियाना, दिल्ली-पेरिस और दिल्ली-दुबई की उड़ाने एयर इंडिया की तरफ से रद्द की गईं।

भारत में हवाई यात्रा करने वाले लोगों की संख्या 4-5 सालों में बहुत बढ़ी है, इसको देखते हुए अधिकतर एयरलाइंस ने नए विमानों के लिए आर्डर दिए हैं। माना जा रहा है कि अगले 10-12 सालों में हवाई यात्रियों की संख्या डेढ़ गुना से अधिक हो जाएगी लेकिन ताजा हादसों ने इस पर विराम लगाया है। पहले हादसे और फिर लगातार विमानों में खराबी और फ्लाइट रद्द होने से हवाई यात्रा करने लोग दहशद में आ गए हैं। अकेले एक सप्ताह में 20 फीसदी से ज्यादा लोगों ने अपनी यात्राएं कैंसिल की हैं। इससे एयरलाइंस को झटका लगा है। हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि जब भी कोई हादसा होता है कुछ दिन तक उसका असर पड़ता, उनका कहना है कि जल्द एविएशन क्षेत्र उसी गति से आगे बढ़ने लगेगा।

कब क्या हुआ ?  

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई के लिए विमान के यात्रियों की अटकी सांसें

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रहे एयर इंडिया के विमान के इंजन में तकनीकी खराबी के चलते यात्रियों में हड़कंप मच गया। विमान के मंगलवार सुबह 5.20 बजे कोलकाता में उतारना पड़ा।

फ्लाइट नंबर AI-180 कोलकाता होते हुए मुंबई जा रही थी, बोइंग 777-200LR विमान ने रात 12.45 कोलकाता पहुंचा था, जहां से 2.00 बजे मुंबई के लिए रवाना हुआ लेकिन 20 मिनट बाद ही एक इंजन में खराबी आने की जानकारी पायलट ने यात्रियों को दी और बताया नीचे उतारा जा रहा है, इसके बाद विमान को वापस कोलकाता में उतारा गया।

22 हजार फीट की उंचाई पर खराबी से विमान यात्री सहमे

हांगकांग से दिल्ली के लिए रवाना हुए एयर इंडिया के बोइंग-787 ड्रीमलाइनर विमान में 22 हजार फीट की उंचाई पर तकनीकी खराबी से आ गई जिससे विमान ठीक उसी तरह नीचे आने लगा जैसे अहमदाबाद में उसका एक ड्रीमलाइनर क्रैश हुआ। इसकी जानकारी मिलते ही यात्रियों की चीख निकल गई। उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को विमान में गड़बड़ी की सूचना दी, उसने कहा ऐसी स्थिति में उड़ान जारी नहीं रख सकते। इसके बाद विमान को वापस हांगकांग में उतारा गया।

हवा में गोता खाया विमान, चिल्ला पड़े यात्री

गोला से लखनऊ आ रही इंडिगो की 6E6811 फ्लाइट में उस समय चीख पुकार मच गई जब हवा में उठते ही विमान गोता खा गया। कुछ देर में ही पायलट ने विमान पर निंयत्रंण पा लिया और विमान को सही दिशा में ले गया। पूरे सफर के दौरान विमान में सन्नाटा पसरा रहा और यात्री सहमे रहे।

इंडिगो की फ्लाइट गोवा से दिन में 3.40 बजे उड़ान भरने के बाद साम 6.15 बजे लखनऊ पहुंचती है। गोवा से जैसे ही विमान ने टेकआफ अचानक वह तेजी से नीचे आ गया। झटके के साथ विमान नीचे आया तो यात्री डर गए। पायलट ने स्थिति तुरंत संभाल ली लेकिन यात्रियों के मन में तरह-तरह के सवाल उठते रहे। 

हैदराबाद आ रहे विमान में बम की धमकी से डरे यात्री

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद लुफ्थांसा एयर लाइंस के विमान में बम की धमकी के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हैदराबाद एयरपोर्ट पर भेजे गए ई-मेल पर विमान में बम विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद विमान को वापस फ्रैंकफर्ट लौटना पड़ा।

रांची जा रहे विमान को दिल्ली लौटना पड़ा

एयर इंडिया एक्सप्रेस के दिल्ली से रांची जा रहे विमान में उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही हवा के बीच तकनीकी खराबी आ गई। खराबी के कारण जैसे ही विमान को वापस लौटाने की जानकारी यात्रियों को दी गई दहशत फैल गई। इसके बाद विमान को वापस दिल्ली लौटाया गया, जांच के बाद विमान को फिर रांची के लिए रवाना किया गया।

लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर विमान से निकला धुंआ

लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर सऊदी अरब से 250 हज यात्रियों को लेकर आए सऊदिया एयर लाइंस के विमान में लैंडिंग के समय धुंआ और चिनगारी निकली जिससे हड़कंप मच गया। पहिए से धुंआ और चिनगारी निकलने पर एयरपोर्ट स्टाफ अलर्ट हो गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला। बताया गया कि विमान में किसी तरह का बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.