Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

ईरान की सबसे खतरनाक मिसाइल फतह-1...जानिए कैसे मचाती तबाही

नई दिल्ली (एडीएनए)

इजरायल से जारी जंग के बीच ईरान में अपनी सबसे घातक हाइपरसोनिक मिसाइल फतह-1 से हमला किया है। आइए जानते हैं इस मिसाइल की खूबियां..

किसी भी आवाज की गति से पांच गुना यानी करीब 61 सौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ने वाली यह हाइपरसोनिक मिसाइल अत्याधुनिक हथियारों से लैस है। इसकी खासियत यह है कि यह उड़ते समय बीच में किसी भी दिशा में खुद को परिवर्तित कर सकती है। एक बार छोड़ने के बाद इसे रोकना काफी मुश्किल होता है। 14 सौ किमी तक दूर हमला करने में यह सक्षम होती हैं। फतह-1 मिसाइल की लंबाई 12 मीटर तक होती है। यह किसी भी देश के आधुनिक से आधुनिक डिफेंस सिस्टम को भेद सकती है। करीब दो सौ किलो तक विस्फोटक यह अपने साथ ले जा सकती है। जानकार बताते हैं कि फतह-1 मिसाइल में हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है जो किसी भी संचार प्रणाली को चकमा दे सकता है। फतह मिसाइल इजराइल के सुपर एडवांस्ड मिसाइल डिफेंस सिस्टम जैसे आयरन डोम और एरो की भी आंखों में धूल झोंक सकता है।

इजराइली आसमान कब्जाया

ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड कोर ने बताया कि ऑपरेशन ऑनेस्ट प्रॉमिस-3 की 11वीं कड़ी में फतह-1 मिसाइल का इस्तेमाल किया गया है। इस घातक मिसाइल के जरिए ईरान ने इजरायल के समूचे आसपास पर अपना कब्जा कर लिया है। हालांकि ईरान के इस दावे का इजरायल ने खंडन भी किया है।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.