Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

हेलीकॉप्टर्स की दुनिया: यात्री सेवाओं से लेकर सैन्य शक्ति तक

दिल्ली (एडीएनए)।

यात्री सुविधाओं से लेकर सैन्य शक्ति तक, हेलीकॉप्टर्स भारत की प्रगति की नई पहचान बनते जा रहे हैं। हेलीकॉप्टर्स जिन्हें कभी केवल सैन्य या वीआईपी परिवहन के प्रतीक के रूप में देखा जाता था। अब आम नागरिक की ज़िंदगी में भी क्रांतिकारी बदलाव ला रहे हैं। तेजी से बदलते भारत में ये मशीनें न केवल समय की बचत कर रही हैं, बल्कि ज़रूरत के हर मोर्चे पर अपनी मौजूदगी से भरोसा भी जगा रही हैं। जहां एक ओर मेट्रो शहरों में हेली-टैक्सी सेवाएं लोगों को सड़क जाम से राहत दे रही हैं, वहीं दूसरी ओर दुर्गम क्षेत्रों में एयर एम्बुलेंस सेवा लोगों के जीवन को बचाने में निर्णायक भूमिका निभा रही है। कृषि और आपदा प्रबंधन में सहयोगीजहां हेलीकॉप्टर्स को युद्ध और यातायात के लिए जाना जाता है, वहीं ये खेती में भी क्रांतिकारी बदलाव ला रहे हैं। कई राज्यों में कीटनाशक छिड़काव और निगरानी के लिए हेलीकॉप्टरों का उपयोग किया जा रहा है। आपदा प्रबंधन में भी इनकी उपयोगिता निर्विवाद है। बाढ़, भूकंप या जंगल की आग जैसी प्राकृतिक आपदाओं में राहत सामग्री पहुंचाने और फंसे लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर्स का प्रयोग जीवन रेखा बन गया है।उधर, सीमाओं पर खड़े अपाचे और चिनूक जैसे हेलीकॉप्टर्स, भारत की सैन्य रणनीति को नई धार दे रहे हैं। हेलीकॉप्टर, जिन्हें रोटरी-विंग एयरक्राफ्ट भी कहा जाता है, आधुनिक विमानन का एक अहम हिस्सा हैं।  आइए, जानते हैं विभिन्न प्रकार के हेलीकॉप्टर्स के बारे में।

यात्री हेलीकॉप्टर (Civilian Helicopters) 

ये हेलीकॉप्टर आम नागरिकों की सुविधा के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं, जिनका उपयोग शहरी परिवहन, पर्यटन और आपातकालीन सेवाओं में होता है।

हेलीकॉप्टर के कुछ प्रमुख मॉडल

Robinson (R44) जो एक लोकप्रिय हल्का हेलीकॉप्टर, जिसका उपयोग प्रशिक्षण और निजी यात्राओं में होता है। Airbus H125 (एयरबस H125) जो  पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मशहूर है।

AgustaWestland AW109 (अगस्तावेस्टलैंड AW109)  लग्जरी यात्री परिवहन के लिए इस्तेमाल होता है। इसका उपयोग हेली-टैक्सी सेवाएं होता है।  एयर एम्बुलेंस सेवा पहाड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी से फैल रही है। विशेषकर उत्तराखंड और हिमाचल जैसे राज्यों में यह सेवा जीवन और मृत्यु के बीच का फर्क साबित हो रही है।

सैन्य हेलीकॉप्टर के प्रमुख मॉडल

भारतीय सेना की रीढ़ माने जाने वाले ये हेलीकॉप्टर्स ट्रूप ट्रांसपोर्ट और आपदा राहत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसमें प्रमुख मॉडल Mi-17  भारतीय सेना और वायुसेना में ट्रूप ट्रांसपोर्ट के लिए इस्तेमाल होता है।

AH-64 Apache (एएच-64 अपाचे) – अमेरिकी निर्मित यह हेलीकॉप्टर भारतीय वायुसेना की ताकत है, इसमें लगे टैंक-रोधी मिसाइलें किसी भी दुश्मन को चौंका सकती हैं।

CH-47 Chinook (सीएच-47 चिनूक)

भारी भार और तोपों तक को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने की इसकी क्षमता सेना की रणनीतिक क्षमता को कई गुना बढ़ा चुकी है। इसका उपयोग जंगी ऑपरेशन,सीमा निगरानी,आपदा राहत में सहायता के लिए किया जाता है।

हमला हेलीकॉप्टर (Attack Helicopters)

ये विशेष रूप से युद्ध के लिए बनाए जाते हैं, जिनमें भारी हथियार लगे होते हैं। यह हेलीकॉप्टर मिसाइल, गन और नाईट विज़न से लैस है, जो इसे आधुनिक युद्ध के लिए पूरी तरह सक्षम बनाता है।

HAL Rudra (हाल रुद्रा) ‘रुद्र’ के साथ आत्मनिर्भर भारत की उड़ानभारत में बना HAL Rudra, देश का पहला स्वदेशी अटैक हेलीकॉप्टर है। यह न सिर्फ भारत की तकनीकी क्षमता का परिचायक है, बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ पहल का एक गौरवपूर्ण उदाहरण भी है। यह हेलीकॉप्टर मिसाइल, गन और नाईट विज़न से लैस है, जो इसे आधुनिक युद्ध के लिए पूरी तरह सक्षम बनाता है।

Mi-35 (मिल Mi-35)

रूसी निर्मित यह हेलीकॉप्टर कमांडो ऑपरेशन में सक्षम है।4. अन्य विशेष हेलीकॉप्टर चिकित्सा हेलीकॉप्टर (Air Ambulance)जल्दी मरीज को अस्पताल पहुँचाने के लिए। एग्रीकल्चर हेलीकॉप्टर जो खेतों में कीटनाशक छिड़काव के लिए के लिए उपयोग किया जाता है।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.