Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

एअर इंडिया की लंदन-मुंबई फ्लाइट में 5 यात्री और दो क्रू मेंबर बीमार

नई दिल्ली (एडीएनए)।

लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 130 में सफर के दौरान 5 यात्रियों और 2 क्रू मेंबर्स बीमार हो गए। सभी ने चक्कर आने और उल्टी होने की शिकायत की। एअर इंडिया ने बताया कि विमान के मुंबई में सुरक्षित लैंड करने पर मेडिकल टीम पहले से तैयार थी।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि मुंबई पहुंचने के बाद दो यात्रियों और दो क्रू मेंबर्स को मेडिकल रूम में ले जाया गया, जहां उनकी जांच की गई। बाद में सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया। मामले की जांच की जा रही है और जांच एजेंसी को सूचित कर दिया गया है।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.