नई दिल्ली (एडीएनए)।
स्पाइसजेट के एक जहाज के उड़ते ही उसकी खिड़की का फ्रेम ढीला होकर निकल गया। यह जहाज गोवा से पुणे जा रहा था। डर के कारण यात्रियों की चीखें निकल गईं।
एयरलाइन में घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना से यात्रियों में दहशत जरूर रही लेकिन उन्हें किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं हुआ। एक बयान जारी कर बताया किया यह घटना उड़ान के दौरान बीच हवा में हुई। पुणे में क्यू-400 विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद खिड़की की फ्रेम को ठीक कर दिया गया।' यात्रा के दौरान केबिन का दबाव सामान्य रहा और यात्रियों की सुरक्षा प्रभावित नहीं हुई। हालांकि एक यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट डालते हुए सवाल उठाया कि यह घटना यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है। उसने लिखा कि यही विमान जयपुर के लिए उड़ान भरने वाला है। क्या यह उड़ान योग्य है। इस पोस्ट में उसने डीजीसीए को भी टैग किया।