नई दिल्ली (एडीएनए)।
देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो ने मुंबई से ब्रिटेन के लए सीधी उड़ान शुरू कर दी है, इससे यूके जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधी मिलेगी। इंडिगो इस सेवा के लिए बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान का उपयोग कर रहा है और फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन होगी। यात्रियों को इस फ्लाइट में फ्री खाने के साथ मनोरंजन का अनंद ले सकेंगे। इसके साथ ही इंडिगो एयरलाइंस एम्स्टर्डम सहित 10 इंटरनेशनल रूट्स पर फ्लाइट चलाने पर विचार कर रही है। एयरलाइंस ने वैश्विक स्तर पर अपनी उपस्थिति को बढ़ाने के साथ डोमेस्टिक फ्लाइट भी बढ़ाने की योजना बना रही है।
एविएशन बाजार में हिस्सेदारी के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो अब सीधी फ्लाइट से मुंबई और मैनचेटर को जोड़ दिया है। उसने अपनी पहली सीधी इतनी लंबी दूरी की फ्लाइट शुरू की है। वैश्विक स्तर पर अपने विस्तार के साथ एयरलाइंस भार और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने की रणनीति का हिसा है।
इंडिगो ने नॉर्स अटलांटिक एयरवेज के साथ लीज व्यवस्था के तहत मुंबई-ब्रिटेन के बीच बोइंग 787-9 ड्रीलाइनर विमान चलाएगी। लंबी दूरी की यह उड़ान शुरू करने के साथ इंडिगो ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में धमाका किया है और यह उसकी अंतरराष्ट्रीय़ बाजार में तेजी से आगे बढ़ने की रणनीति दर्शाती है। नई फ्लाइट से उद्योगपतियों, छात्रों, पर्यटकों और यूके में रहने वाले प्रवासी भारतियों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी।