नई दिल्ली (एडीएनए)
एयर इंडया एक विमान में फिर तकनीकी खराबी आयी जिससे उसे वियाना में रोक देना पड़ा। इस विमान ने दिल्ली से वाशिंगटन के लिए उड़ान भरी थी, यात्री घंटों वियाना में फंसे रहे। एयर इंडिया की ओर से बताया गया कि विमान में ईंधन भरने के दौरान खराबी आयी थी, जिससे इसे आगे उड़ान भरने से रोकना पड़ा।
12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर क्रैश होने के बाद से मानो एयरलाइंस पर आफत आ गई है। इस हादसे के बाद उसके कई विमानों में खराबी आयी, जिससे या तो उनको आपात लैडिंग करनी पड़ी या वापस आना पड़ा। ताजा घटना दिल्ली से वाशिंगटन डीसी जाने वाली AI103 फ्लाइट के साथ हुई। वियाना में ईंधन भरने के बाद जब विमान की नियमित जांच हुई तो इसमें खराबी पकड़ में आयी। इसे बाद तकनीकी टीम ने इसके आगे उड़ान भरने से रोक दिया। खराबी ठीक करने में ज्यादा समय लगने वाला था इसलिए यात्रियों को बताया गया कि आगे की उड़ान रद्द की जा रही है। इसके बाद एयर इंडिया ने यात्रियों को आगे ले जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की। इसी के साथ वाशिंगटन से दिल्ली की फ्लाइट भी रद्द करनी पड़ी जिससे यात्रों को दूसरी फ्लाइट से जाने या फिर रिफंड लेने की सुविधा दी गई। गौरतलब है कि पाकिस्तानी स्पेस बंद होने के कारण पश्चिम की ओर जाने वाली भारतीय फ्लाइट्स को लंबा रास्ता अपनाना पड़ा रहा है, इससे भी काफी दिक्कतें आ रही हैं।