नई दिल्ली (एडीएनए)
अफ्रीकी संघ के शांति मिशन में तैनात सेना का एक हेलीकॉप्टर बुधवार को सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। जबकि पायलट, सह-पायलट और फ्लाइट इंजीनियर गंभीर चोटों आई हैं। 50 प्रतिशत के अधिक शरीर का हिस्सा जल गया है। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
युगांडा के अधिकारियों ने इस हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि एमआई-24 हेलीकॉप्टर लोअर शाबेले क्षेत्र के एक हवाई अड्डे से आ रहा था। इस हेलीकाप्टर में आठ लोग सवार थे। विमानन अधिकारी उमर फराह ने जानकारी दी कि उन्होंने 'हेलीकॉप्टर को घूमते हुए देखा और फिर वह बहुत तेजी से नीचे गिर गया'। फराह दुर्घटना स्थल पर सबसे पहले पहुंचने वालों में से थे। पास के ही एक निवासी ने बताया कि उसने 'एक बहुत बड़ा विस्फोट और चारों ओर धुआं' देखा। यह हेलीकाप्टर युगांडा वायु सेना का था, लेकिन इसका संचालन अफ्रीकी संघ के शांति मिशन द्वारा किया जा रहा था। युगांडा की सेना ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि यह हेलीकॉप्टर जब दुर्घटनाग्रस्त हुआ तब 'नियमित लड़ाकू अनुरक्षण मिशन' पर था। इस हादसे के संबंध में सोमालिया नागरिक उड्डयन प्राधिकरण की तरफ से बताया कि जांच चल रही है। अफ्रीकी संघ का शांति मिशन, जिसे एयूएसएसओएम के नाम से जाना जाता है, सोमाली अधिकारियों को अल-शबाब के चरमपंथी विद्रोहियों से लड़ने में मदद कर रहा है। अल-शबाब एक ऐसा समूह है जो इस हॉर्न ऑफ अफ्रीका राष्ट्र में विदेशी सैनिकों की मौजूदगी का विरोध करता है। इस मिशन में युगांडा और किनिया सहित अन्य देशों के सेना के जवान शामिल हैं।