नई दिल्ली (एडीएनए)।
जापान एयरलाइंस की फ्लाइट JL8696 में उस समय रोना-पीटना मच गया जब 36000 फीट से ऊपर उड़ रहा विमान अचानक एक झोंके में 26000 फीट नीचे गिरा। खुद क्रू मेंबर रोने-चिल्लाने लगे और यात्रियों की सासें अटक गईं। पायलट ने आपातकाल की घोषणा कर दी, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) भी सतर्क हो गया।
जापान एयरलाइंस की फ्लाइट ने चीन से टोक्यो के लिए उड़ान भरी थी, उड़ान भरने के बाद 10 मिनट के अंदर बोइंग 737 एक झटके में 26000 फीट नीचे् आ गया। केबिन में हवा का दबाल कम होने से आक्सीजन मॉस्क गिर गए, चालक दल के सदस्यों ने रोते-चिल्लाते यात्रियों से ऑक्सीजन मॉस्क के उपयोग को कहा। इस समय विमान में चालक दल के अलावा 191 यात्री सवार थे। विमान जब करीब 10500 फीट की उंचाई पर आकर उड़ने लगा तो पायलटों ने उस पर नियंत्रण पाया, लेकिन बताया गया कि तकनीकी खराबी से ऐसा हुआ इसलिए उसे ओसाका के कंसाई हवाई अड्डे की तरफ मोड़ दिया गया जहां उसकी आपात लैंडिंग कराई गई। सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में विमान के अंदर का दृश्य दिख रहा है जिसमें सभी यात्री ऑक्सीजन मॉस्क पहने दहशत में गिख रहे हैं।