कोलकाता (एडीएनए)।
एक और बोइंग विमान में तकनीकी खराबी आने से फ्लाइट रद्द करनी पड़ी, गुस्से में यात्रियों ने हंगामा किया। विमान में 130 यात्री और क्रू मेंबर थे। बोइंग-737 विमान में फ्लैप से संबंधित समस्या थी जिसके कारण फ्लाइट को रोकना पड़ा।
विमानों में आ रही खराबी से एक के बाद एक फ्लाइट के रद होने से हवाई यात्रियों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं, इसके साथ यात्रियों में अब गुस्सा भी फूटने लगा है। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बैंकाक के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी से उसे वापस पार्किंग स्टैंड पर लौटना पड़ा। जैसे ही यात्रियों को इसकी जानकारी हुई उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि थाई लायन एयर की फ्लाइट बैंकाक के लिए उड़ान भरने वाली थी लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से वापस लौटना पड़ा। विमान के वापस पार्किंग बे में ले जाने के बाद फ्लाइट रद्द होने की जानकारी यात्रियों को दी गई, जिससे उनमें गुस्सा फूट पड़ा। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के के अनुसार विमान की शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे कोलकाता में लैंडिंग हुई थी, शनिवा, तड़के 2:35 बजे इसे बैंकाक डॉन मुआंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए टेकऑफ करना था। लेकिन फ्लैप से संबंधित समस्या आ गई और फ्लाइट रद्द करनी पड़ी। फ्लाइट रद्द होने से नाराज यात्रियों ने तो एयरलाइन कर्मचारियों पर अपना गुस्सा निकाला।