नई दिल्ली (एडीएनए)।
दूसरे विश्व युद्ध के दौरान एक जहाज समुद्र में डूब गया था। 80 साल बाद सोलोमन द्वीप समूह के पास आयरन बोटम साउंड नामक जगह पर एक टीम ने इस जहाज हो खोज निकाला है। टीम ने जहाज के कुछ हिस्सों को रेस्क्यू भी किया है। रोचक बात यह है कि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान इस स्थान पर कई जहाज डूबे थे। इसीलिए इस स्थान को आयरन बॉटम साउंड कहते हैं।
80 साल बाद मिले जहाज के पुर्जों की जांच कराई गई तो पता चला कि यह यूएसएस न्यू ओरलींस नाम का एक अमेरिकी नौसेना का जहाज था। 1942 में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान इसे जापानी टॉरपीडो ने क्षतिग्रस्त किया था। इस बात का पता चलने बाद दूसरे विश्व युद्ध के इतिहास में एक अनोखी कहानी फिर से दुनिया के सामने आई है।