Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

अब अंतरिक्ष से वापस आने में देरी, 14 जुलाई को धरती पर लौट सकते शुभांशु शुक्ला

नई दिल्ली (एडीएनए)। 

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को 10 जुलाई को वापस धरती पर आना था लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से देरी होगी। नासा ने बताया कि एक्सिओम-4 मिशन के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु और तीन अन्य क्रू सदस्य 14 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से धरती पर वापस लौटेंगे। एक्सिओम-4 मिशन को 25 जून को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। ड्रैगन अंतरिक्ष यान 28 घंटे की यात्रा के बाद 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा था। पहले इन यात्रियों को 10 जुलाई को वापस आना था लेकिन तकनीकी खामियों के चलते वापसी टल गई थी।

नासा की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस बार जो यात्री अंतरिक्ष यात्रा पर गए हैं उनके अनुभव पहले की अपेक्षा बेहद शानदार रहे है। यात्रियों ने ज्यादातर समय पृथ्वी से ऊपर की तस्वीरें खींचने, वीडियो बनाने और पृथ्वी के दृश्यों का आनंद लेने तथा प्रियजनों से जुड़ने में बिताया। कृषि और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में 60 से अधिक प्रयोग भी किए गए। यह प्रयोग आने वाले समय में अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अनसुलझे पहलुओं को सुलझाने में मददगार साबित होंगे। ये शोध भविष्य में  अंतरक्षि खोज संबंधी अभियानों और पृथ्वी पर जीवन होने की महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर करीब दो हफ्ते बिताने के बाद पृथ्वी की 230 परिक्रमा पूरी कर 60 लाख मील (96.5 लाख किलोमीटर) से ज्यादा की दूरी तय कर ली है। सबसे रोचक यह रहा कि इस अवधिक में अंतरिक्ष यात्रियों ने 230 सूर्योदय देखे।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.