Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

मुंबई हवाईअड्डे को बम से उड़ाने की धमकी 

मुंबई (एडीएनए)।
मुंबई हवाईअड्डे को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर अफसरों में हड़कंप मच गया। शातिरों ने एक विमान को भी उड़ाने की धमकी दी। हालांकि नवी मुंबई पुलिस की जांच में कुछ नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सीबीडी पुलिस के अनुसार नवी मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त के कार्यालय में बुधवार दोपहर दो बजे से ढाई बजे के आसपास एक फोन पर यह धमकी मिली। फोन करने वाले ने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद विमान में बम रखा गया है। एक अन्य कॉल में उसने कहा कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को शाम 6:30 बजे उड़ा दिया जाएगा। हालांकि गहन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। आनन-फानन में हरकत में आई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच-पड़ताल की लेकिन कुछ मिला नहीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जिस फोन नंबर से यह कॉल की गई थी उसकी शिनाख्त कर ली गई है। जांच जारी है।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.