Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

हवाई परिचालन में हलचल, 150 विमानों ने बदला अपना रूट 

नई दिल्ली (एडीएए)।
रूस की राजधानी मॉस्को और उसके आसपास के क्षेत्रों में अचानक यूक्रेन के बड़े हवाई हमले ने परिचालन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया। कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद करनी पड़ीं तो 150 से अधिक उड़ानें बदले रूट से गतंव्य की ओर गए। यही नहीं, बीते 24 घंटे के अंदर 10 बार मॉस्को हवाईअड्डे को बंद किया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूक्रेन से रातभर मॉस्को पर हवाई हमले किए। इन हवाई हमले से यूरोपीय देशों को हवाई संचालन पूरी तरह से गड़बड़ गया। मॉस्को हवाई अड्डा ही नहीं कलुगा एयरपोर्ट भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। हालांकि हालात कुछ सामान्य होने पर फिर से जहाजों का आना-जाना शुरू हुआ। रूस के विमानन नियामक संस्था रोसावियात्सिया की मानें तो मॉस्को की सेवा करने वाले चार प्रमुख हवाई अड्डे यूक्रेन के हमले से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। इनमें शेरेमेत्येवो, वनुकोवो, डोमोडेडोवो और जुकोवस्की हवाई अड्डे शामिल हैं। इस वजह से 134 विमानों का मार्ग बदलना पड़ा।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.