नई दिल्ली (एडीएनए)।
इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के पास समंदर में एक पोत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप धरा तो यात्री लाइफ जैकेट पर समुद्र में चिल्लाते हुए कूद पड़े। सोशल मीडिया पर यात्रियों के कूदने का वीडियो भी वायरल रहा है। नौसेना के तीन जहाज रेस्क्यू में जुटे हुए है।
आधिकारिक सूत्रों की मानें तो पांच लोगों की मौत हो होने की सूचना है। इस पोत में 280 से ज्यादा लोग सफर कर रहे थे। इंडोनेशियाई फ्लीट कमांड के कमांडर ने इस भयावह घटना के संबंध में मीडिया को जानकारी दी क केएम बार्सिलोना पांच प्रांत के एक द्वीपीय जिले तालौद से उत्तरी सुलावेसी प्रांत की राजधानी मनादो जा रहा था। अचानक तालिसे के पास पानी में पोत में आग लग गई। आग की लपटें देख यात्रियों में दहशत के साथ-साथ भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। कई यात्रियों ने जान बचाने की खातिर जहाज में रखे लाइफ सपोर्ट जैकेट पर समुद्र में छलांग लगा दी। हालांकि जहाज में आग लगने की सूचना मिलने पर आनन-फानन में नौ सेना के तीन जहाज पहुंचे और बचाव-राहत कार्य शुरू किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 250 से ज्यादा यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बचाव अभियान में आसपास के मछुआरों की भी मदद ली जा रही है। इस अग्निकांड की जांच के आदेश दिए गए हैं।