Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

एयर इंडिया के विमान में हवा में आयी खराबी, अटकी यात्रियों की जान

नई दिल्ली (एडीएनए)। 

कालीकट से दोहा जा रहे एयर इंडिया के विमान में हवा में तकनीकी खराबी आ गई जिससे उसको दो घंटे बाद वापस लौटना पड़ा। दो घंटे तक विमान में सवार 188 लोगों की जान अटकी रही।

जानकारी के मुताबिक केरल के कालीकट से दोहा के लिए उड़ान भरने के दो घंटे बाद पायलटों को विमान में तकनीकी खराबी का अहसास हुआ, इसके बाद उन्होंने विमान को वापस कालीकट ले जाने का फैसला किया। इस फैसले को जब यात्रियों को बताया गया तो उनके होश उड़ गए, दो घंटे बाद जब विमान वापस कालीकट में लैंड कर गया तब यात्रियों ने राहत की सांस ली। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार विमान में कुछ तकनीकी खराबी आयी थी जिसके कारण बीच रास्ते से विमान को वापस आना पड़ा।

एयर इंडिया की ओर से बताया गया कि फ्लाइट IX375 ने सुबह करीब नौ बजे कालीकट से दोहा के लिए उड़ान भरी थी, विमान में क्रू मेंबर समेत 188 लोग सवार थे। तकनीकी खराबी पर पायलटों ने सूझबूझ दिखायी और दो घंटे बाद 11.12 बजे विमान को वापस कालीकट एयरपोर्ट पर सुरिक्षत लैंड कराया।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.