Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

चीन सीमा पर रूसी प्लेन क्रैश, 49 की मौत

नई दिल्ली (एडीएनए)।

रूस का एक छोटा यात्री विमान चीन की सीमा पर क्रैश हो गया, इसमे सवार 49 लोगों की मौत हो गई। क्रैश होने से कुछ घंटे पहले इसका संपर्क एटीसी (कंट्रोल रूम) से टूट गया था। हेलिकॉप्टर से तलाशी अभियान के दौरान क्रैश हुए विमान का मलबा नजर आया तब राहत कार्य शुरू हो पाया। विमान में 43 यात्री और 6 क्रू मेम्बर सवार जिसमें सभी लोग मारे गए। यात्रियों में पांच बच्चे भी शामिल थे।

विमान रूस के पूर्वी अमूर क्षेत्र में उड़ रहा था, अमूर के गवर्नर वासिली ओरलोव ने एजेंसियों को बताया कि लापता विमान अंगारा एयरलाइंस का था। यह विमान खाबरोवस्क, ब्लागोवेशचेंस्क होते हुए टिंडा जा रहा था, टिंडा पहुंचने से पहले इसका संपर्क कंट्रोल रूम से टूट गया जिसके बाद इसकी खोज शुरू हुई। बताया गया कि विमान ने एक बार पहले टिंडा एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाया..दूसरी बार लैंडिंग कोशिश करते समय विमान अचानक गायब हो गया। इसके बाद हेलीकाप्टरों से विमान को खोजना शुरू किया गया तो एयरोपर्ट को कई किमी दूर उसके मलबे से धुंआ उठता दिखाई दिया। गौरतलब है कि रूस ने पहले यह एएन-24 विमान कम दूरी पर उड़ने के लिए बनाया था, बाद में इसकी क्षमता बढ़ाई गई। वर्तमान में विमान का इस्तेमाल कुछ जगहों पर ही किया जा रहा है। जिस स्थान पर हादसा हुआ वह रूस की राजधानी मास्को से करीब 650 किमी की दूरी पर है।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.