कानपुर (एडीएनए)।
फील्डगन फैक्टरी कानपुर में बनी एसआरजीएम (सुपर रैपिड गन माउंट) तोप एक मिनट में 120 से गोले दागती है। खुशी की बात यह है कि भारतीय नौसेना सेना फैक्टरी को बैरल का बड़ा आर्डर दिया है। महाप्रबंधक एहतेशाम ने मीडिया को बताया कि नौसेना से ऑर्डर मिला है। बैरलों का काम जेती से हो रहा है। इसकी दूसरी खेप जल्द ही नौसेना को दी जाएगी। इंडियन फील्ड गन तोपों के रिकॉइल सिस्टम का काम भी तेजी से चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह तोप एक मिनट में 120 गोले 18 किलोमीटर दूरी तक दाग सकती है। इसके अलावा धनुष, पिनाका जैसी हॉवित्जर तोपों की बैरल बनाने वाली एफजीके की आधुनिक और पुरानी तोपों में बैरलों का निर्माण और तेज हो गया है।