मुंबई (एडीएनए)।
मस्कट से मुंबई आ रहे एक हवाई जहाज में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइन ने एक बयान में यह खुशखबरी दी। बताया गया कि उड़ान के दौरान थाईलैंड की एक महिला का प्रसव पीड़ा हुई तो चालक दल के सदस्यों और विमान में मौजूद एक नर्स ने उड़ान के दौरान प्रसव में मदद की। जिस क्षण महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई, पायलटों ने एटीसी से संपर्क कर उन्हें इसकी जानकारी दी और मुंबई में प्राथमिकता के आधार पर उड़ान को उतरने देने का अनुरोध किया। उधर, विमान के उतरने से पहले ही मुंबई हवाईअड्डे पर मेडिकल की एक टीम और एंबुलेंस पहले से तैयार खड़ी थी। विमान के लैंड करते हुए महिला और उसके नवजात को पास के ही अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों ने दोनों को स्वस्थ्य बताया है।