नई दिल्ली (एडीएनए)।
जयपुर से मुंबई के ले उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को टेकऑफ के कुछ देर बीद ही हवा में आई खराबी से वापस लौटकर आपात लैंडिंग करनी पड़ी।
शुक्रवार शाम एयर इंडिया की फ्लाइट ने जयपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी, कुछ देर बाद उसमें तकनीकी खराबी की जानकारी पायलट ने क्रू मेंबर को दी और क्रू मेंबर ने यात्रियों को इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना दी। यात्रियों को विमान में हवा के बीच में तकनीक खराबी की जानकारी मिली तो सहम गए, कुछ देर में आपात लैंडिंग का फैसला करते हुए पायलट ने जयपुर एयरपोर्ट को सूचना दी और वापस विमान की लैंडिंग करा दी। जब तक विमान वापस एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर गया यात्रियों की सांसें अटकी रहीं। पिछले दिनों इस तरह एयर इंडिया की कई फ्लाइट को आपाट लैंडिंग करनी पड़ी है जिससे एयरलाइंस को बट्टा लग रहा है और लोगों का विश्वास एयर इंडिया से कम होता जा रहा है।