नई दिल्ली (एडीएनए)।
एक महीने के अंदर तीन बड़े विमान हादसों से अमेरिका के लोग दहशत में हैं। बीते बुधवार को वाशिंगटन डीसी और शनिवार को सुबह फिलाडेल्फिया में विमान हादसाग्रस्त हो गए थे। कैलिफोर्निया में एक विमान हादसे की खबर है।
फिलाडेल्फिया में शनिवार सुबह एक छोटा मेडिकल विमान हादसे का शिकार हो गया। यह जहाज फिलाडेल्फिया से मिसौरी जा रहा था। विमान में छह लोग सवार थे। उड़ान के कुछ ही देर बाद विमान क्रैश हो गया और सभी लोग मारे गए। हालांकि दो की ही मरने की पुष्टि अभी तक हुई है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो जिस जगह विमान गिरा, वहां कई घर और दुकानें हैं। हादसे के बाद विमान आग का गोला बन गया। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल हैं। वहीं बुधवार रात वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी एयरलाइंस का एक विमान हादसे का शिकार हो गया। अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टर ब्लैक हॉक (H-60) से उसकी टक्कर हो गई थी। हादसे के बाद विमान पोटोमैक नदी में गिर गया। इस में विमान में सवार सभी 67 लोगों की मौत हो गई। इसमें 64 यात्री और चालक दल के तीन सदस्य थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक 41 शव पानी से बरामद कर लिए गए हैं और 28 की पहचान हो चुकी है। तीसरा विमान हादसा वाशिंगटन हुआ। दरअसल, विमान को वॉशिंगटन के रोनाल्ड रिगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करना था। लेकिन उतरने से पहले ही वह दुर्घटना का शिकार हो गया। विमान कंसास सिटी से वाशिंगटन आ रहा था।