नई दिल्ली (एडीएनए)।
इंग्लैंड के ल्यूटन से स्कॉटलैंड जाने वाले एक विमान में रविवार को बम होने की धमकी की सूचना फैलते ही विमान यात्रियों में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार विमान में सवार एक यात्री की ओर से धमकी देने के बाद विमान के उड़ान का रास्ता बदल दिया गया। यात्रियों ने धमकी देने के वाले सख्त को पकड़ लिया है। ईजीजेट की उड़ान में यह घटना हुई है। सोशल मीडिया वायरल वीडियो फुटेज के मानें तो विमान के गलियारे में आए सख्त 'अमेरिका की मौत' और 'ट्रंप की मौत' चिल्लाता हुआ दिखाई दे रहा है। वह धार्मिक नारे भी लगा रहा है। हालांकि उसकी मनोस्थिति को देखते हुए अन्य यात्रियों ने उसे पकड़कर फर्श पर गिराकर काबू में कर लिया। इस दौरान उसने यात्रियों के साथ मारपीट भी की। आपस में गुत्थमगुत्थी देख अन्य यात्रियों में दशहत फैल गई। विमान के लैंड होने के बाद शख्स को पुलिस के हवाले कर दिया है। विमानन कंपनी में भी इस पूरे घटनाक्रम की जांच के आदेश दिए हैं।