नई दिल्ली (एडीएनए)।
रूस में भूकंप और सुनामी से आम जनमानस के साथ-साथ परिवहन भी गहरा असर पड़ा है। मध्य-पश्चिम यूरोप के देश भी इस प्रलय से सिहर उठे। रूस का वायुक्षेत्र पूरी तरह से प्रभावित है। यहां आने और जाने वाले हवाई जहाजों को फिलहाल बदले मार्ग से चलाया जा रहा है। रूस के साथ-साथ सुनामी का असर अमेरिका तक भी पहुंचा है। अमेरिका के हवाई द्वीप की राजधानी होनोलूलू की सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक जाम हो गया। वहां हेलीकॉप्टर को तैयार रखा गया है।
ओरेगन, कैलिफोर्निया और वॉशिंगटन जैसे राज्यों, साथ ही कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में भी तटीय इलाकों को खाली कराया गया। यही नहीं, वैंकूवर द्वीप पर लहरों की ऊंचाई डेढ़ फीट तक बताई गई है। यहां भी हवाई क्षेत्र पूरी तरह से प्रभावित है। इसे बहाल होने में कम से कम तीन दिनों का समय लग सकता है। इंडोनेशिया में एक से डेढ़ फीट तक की लहरें रिकॉर्ड की गईं। फिलीपींस ने पहले चेतावनी दी लेकिन बाद में उसे रद्द कर दिया। न्यूजीलैंड, समोआ, फिजी, माइक्रोनेशिया, सोलोमन द्वीप जैसे देशों में समुद्र तटों से दूर रहने को कहा गया है।