Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

अमेरिका का सबसे ताकतवर विमान क्रैश

नई दिल्ली (एडीएनए)।
अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में अमेरिकी नौसेना का F-35 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है। हादसे में पायलट ने सफलतापूर्वक बचा लिया गया। अमेरिकी नौसेना ने एक बयान जारी की इस घटना की जानकारी दी है। बयान के मुताबिक, कैलिफोर्निया में नेवल एयर स्टेशन लेमूर के पास नौसेना का F-35 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। जो लड़ाकू विमान क्रैश हुआ उसे स्ट्राइक फाइटर स्क्वाड्रन VF-125 को सौंपा गया था। यह एक फ्लीट रिप्लेसमेंट स्क्वाड्रन है, जो पायलटों और एयरक्रू को प्रशिक्षण देता है। जानकारों की मानें तो यह सबसे आधुनिक विमानों में से एक है। F-35 को दुनिया का सबसे आधुनिक 5वीं पीढ़ी का विमान माना जाता है। ये वर्तमान में दुनिया का सबसे महंगा विमान भी है।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.