Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

पृथ्वी पर पैनी निगाह रखेगा निसार

नई दिल्ली (एडीएनए)। 
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (नासा) ने पृथ्वी की निगहबानी के लिए संयुक्त रूप से विकसित किए गए निसार उपग्रह को अपनी निर्धारित कक्षा में स्थापित कर दिया है। जीएसएलवी एफ-16 से रॉकेट के अलग होने के बाद उपग्रह को कक्षा में संचालित होने पर फिलहाल अभी वक्त लगेगा। जानकारों की मानें तो निसार पृथ्वी के हर कोने पर पैनी निगाह रखेगा। इसकी खासियत यह है कि यह किसी भी मौसम दिन हो गया रात हर वक्त काम करेगा। इसकी खासियत है कि यह धरती पर आने वाली किसी भी आपदा की सटीक जानकारी पहले से ही दे देगा। जमीन से लेकर समुद्र के अंदर तक छोटे-छोटे बदलावों पर निसार की नजर रहेगी। भूकंप और भूस्खलन जैसी आपदाओं के बावत यह अलर्ट भी करेगा। वनों की कटाई, हिमनदों और बर्फ की परतों की गति और उसके पिघलने पर भी नजर रखेगा। निसार उपग्रह की खासियत यह है कि उसमें डबल फ्रिक्वेंसी राडार लगे हैं। दो अलग-अलग एपर्चर राडार भी हैं इनकी मदद से यह नियंत्रण केंद्र से सूचनाएं साझा करेगा।  निसार उपग्रह हर 12 दिन में पूरी पृथ्वी को स्कैन करेगा। 242 किमी के क्षेत्र में हाई रिजॉल्यूशन की तस्वीरें भी उपलब्ध कराएगा। खास बात यह है कि इसकी कमान और संचालन की जिम्मेदार इसरो के पास है।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.