Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

आगरा के अरविंदर अरवी ने 80 की उम्र में भरी अंतरिक्ष उड़ान

आगरा (एडीएनए)।
आगरा के मूल निवासी और अमेरिका में रियल स्टेट कारोबारी अरविंदर अरवी सिंह बहल ने 80 साल की उम्र में अंतरिक्ष की सफल यात्रा की। जानकारी के अनुसार ब्लू ओरिजिन ने रविवार को 14वीं मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान को पूरा कर लिया। यह मिशन कंपनी के न्यू शेपर्ड कार्यक्रम के तहत कुल 34वीं उड़ान थी। सबसे अहम बात यह रही कि इस उड़ान का हिस्सा एक बुजुर्गवार भी रहे जो भारतीय थे।
इस यात्रा में भारतीय मूल के 80 साल के व्यवसायी आगरा के मूल निवासी अरविंदर अरवी सिंह बहल समेत छह यात्री शामिल रहे। जानकारी के अनुसार यात्रियों को 100 किलोमीटर की ऊंचाई तक ले जाया गया, जिसे कार्मन रेखा कहा जाता है। यह अंतरिक्ष की अंतरराष्ट्रीय रूप से मान्यता प्राप्त सीमा है। यहां पहुंचने के बाद गुरुत्वाकर्षण बल शून्य हो जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यान करीब 10 मिनट तक अंतरिक्ष में रहा। इसके बाद कैप्सूल सुरक्षित रूप से धरती पर लौट आया। बताया कि गया छह अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल बहल का जन्म ताजनगरी आगरा में हुआ था। वर्तमान समय में वह अमेरिका में रहते हैं और रियल एस्टेट क्षेत्र के एक सफल व्यवसायी हैं। ब्लू ओरिजिन ने जानकारी देते हुए बताया कि बहल ने दुनिया के सभी देशों की यात्रा की है। बहल के  पास निजी विमान उड़ाने का लाइसेंस भी है।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.