नई दिल्ली (एडीएनए)।
अचानक आई तकनीकी खराबी के चलते सिंगापुर-चेन्नई की उड़ान को रद्द कर दिया गया। एयर इंडिया के अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उड़ान संख्या एआई349 को एयरबस ए321 से संचालित किया जाना था। उड़ान संख्या एआई349 को प्रस्थान से पहले मिले एक रखरखाव कार्य के कारण रद्द कर दिया गया। इसके सुधार के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता थी। इसे देखते हुए उड़ान को निरस्त करने का फैसला किया गया। एयर इंडिया ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि यात्रियों को जल्द से जल्द चेन्नई पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। उन्हें ठहरने आदि की व्यवस्था कराई गई है।