नई दिल्ली (एडीएनए)।
एयर इंडिया के पुराने बोइंग ड्रीमलाइनर विमानों में सुधार की दरकार को देखते हुए मरम्मत के लिए अमेरिका भेजा जाएगा। इसकी कवायद शुरू हो गई है। बीते दिनों बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमानों में तकनीकी खामियां उजागर हुई थीं। हाल ही में अहमदाबाद में भी इसी का विमान हादसे का शिकार हो गया था। तभी इस विमानों में सुधार की मांग जोर पकड़ने लगी थी। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो अपग्रेडेड विमान तीन-श्रेणी में होंगे। इस साल के अंत तक जरूरी सुधार के बाद पहला विमान बेड़े में शामिल हो सकता है।
जरूरी सुधार के लिए पहला विमान अमेरिका स्थित बोइंग के प्लांट पर पहुंच चुका है। आपको बता दें कि टाटा समूह की कंपनी के पास करीब 190 विमानों का बेड़ा है। 2027 के मध्य तक सभी पुराने ड्रीमलाइनर विमानों में में जरूरी सुधार करने की योजना है। जानकारों के अनुसार एयर इंडिया के पास कुल 33 ड्रीमलाइनर विमान हैं जिनमें 26 पुराने बोइंग 787-8 और 7 बोइंग 787-9 शामिल हैं।