लखनऊ (एडीएनए)।
छह सौ करोड़ रुपये की लागत से उप्र सरकार के बेड़े में जल्द ही नया चार्टर्ड प्लेन शामिल होगा। तकनीकी सुविधाओं से लैस इस प्लेन में सभी मौसम और विषम परिस्थितियों में उड़ने की क्षमता होगी। नागरिक उड्डयन विभाग ने इसकी खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुछ नौ सीटों वाला यह प्लेन कई सुविधाओं से युक्त होगा। इसका आकार भी अन्य प्लेनों से काफी बड़ा होगा। सीटिंग व्यवस्था को लग्जरी बनाया गया है। हर सीट पर अत्याधुनिक संचार, इंटरनेट कनेक्टिविटी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और वर्क स्टेशन जैसी सुविधाएं होंगी। योगी सरकार पहली बार आधुनिक चार्टर्ड प्लेन के साथ अत्याधुनिक AW-139 होलीकाप्टर खरीदने जा रही है। बुलेटप्रूफ औप हवा में ईंधन भरने की क्षमता वाला हेलीकाप्टर सुरक्षा और आपात सेवाओं को मजबूती देगा।
मीडिया में छपी खबरों की मानें तो एक बार ईंधन भरने पर यह विमान दुनिया के अधिकांश देशों तक बिना रुके उड़ सकता है। इसका ऑर्डर पिछले साल ही दिया जा चुका है और इसके जल्द ही डिलीवर होने की संभावना है। यह आपातकालीन स्थितियों, आपदा प्रबंधन और दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंच के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगा। हेलीकॉप्टर में भी सीमित लेकिन विशिष्ट यात्रियों के लिए आरामदायक व्यवस्था रहेगी।