Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

पांच महीने बाद अंतरिक्ष से लौटे चार यात्री

नई दिल्ली (एडीएनए)। 
अंतरिक्ष में फंसीं भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और एक अन्य यात्री की मदद करने के लिए करीब पांच महीने पहले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे चार यात्री पृथ्वी पर सुरक्षित लौट आए हैं। चारों को सुरक्षित लेकर स्पेसएक्स का कैप्सूल दक्षिणी कैलिफोर्निया तट से प्रशांत महासागर में पैराशूट से उतरा। इसमें 
नासा की एनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापान के ताकुया ओनिशी और रूस के किरिल पेस्कोव धरती पर उतरे। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की सहायता के लिए पांचों यात्री अंतरिक्ष पर गए थे। इन्हें इसी साल मार्च के महीने में दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की जगह लेने के लिए भेजा गया था। स्टारलाइनर में खराबी के कारण बुच विल्मोर और भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स एक हफ्ते के बजाय नौ महीने से ज्यादा समय तक अंतरिक्ष केंद्र पर फंसे रहे। हाल ही में दोनों पृथ्वी पर सकुशल लौटे हैं।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.