मुंबई (एडीएनए)।
एयर इंडिया की मुंबई से जोधपुर जा रही फ्लाइ टेकऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी के कारण कैंसिल करनी पड़ी, पायलट ने समय रहते खराबी पकड़ ली और उसकी सूझबूझ से बड़ा हवाई हादसा बच गया।
मुंबई से जोधपुर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI645 में सारे पैसेंजर बैठ चुके थे, क्रू मेंबर ने टेकऑफ की घोषणा कर दी थी, जहाज बस टेकऑफ करने के लिए रनवे पर दौड़ रहा था, तभी अचानक पायलट की नजर जहाज में तकनीकी खराबी पर पड़ी। पाय़लट ने तुरंत टेकऑफ का फैसला बदला और स्पीड में रनवे में दौड़ रहे जहाज पर ब्रेक लगाकर क्रू मेंबर को इसकी जानकारी दी। इससे यात्री कुछ देर के लिए डरे जरूर लेकिन जब यह बताया गया कि समय रहते खराबी पकड़ ली गई और फ्लाइट कैंसिल की जा रही है तो सभी ने राहत की सांस ली। सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से निकालकर एयर इंडिया ने उनको जोधपुर भेजने के लिए दूसरी व्यवस्था की।