Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

35000 फीट की ऊंचाई पर फ्लाइट में क्यों मचा हड़कंप

नई दिल्ली (एडीएनए)।

फ्रांस से पुर्तगाल जा रही फ्लाइट में 35000 फीट की ऊंचाई पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री जबरन कॉकपिट में घुसने लगा। इजी जेट की फ्लाइट लियोन से पोर्टो जा रही थी जिसमें एक पुर्तगाली यात्री ने कॉकपिट में घुसने की कोशिश की क्रू मेंबर ने उसे रोकने की कोशिश की तो झगड़ा करने लगा, हवा में विमान के अंदर झगड़े से हड़कंप मच गया। 

फ्रांस के लियोन से इजी जेट एयरलाइंस की फ्लाइट ने पुर्तगाल के पोर्टो के लिए उड़ान भरी थी, विमान 35000 फीट की उंचाई पर था और तेजी से आगे बढ़ रहा था तभी एक पुर्तगाली यात्री अपनी सीट से उठा और कॉकपिट के पास पहुंचकर अंदर जाने की कोशिश करने लगा, जैस-तैसे क्रू मेंबर और अन्य यात्रियों ने उसे काबू में लिया और पकड़ कर रखा। इन स्थितियों को देखते हुए पायलट ने फ्लाइट वापस लियोन ले जाने का फैसला किया, क्यों कि डर था हंगामा करने वाला शख्स फिर कोई हरकत कर सकता है। इसके बाद फ्लाइट की वापस लियोन में लैंडिंग कराई कई और सुरक्षा कर्मियों को सूचना देकर उस शख्स को विमान से उतारा गया, सुरक्षा एजेंसियों ने उसे गिरफ्तार करके पूछताछ की, बताया गया कि यह यात्री मानसिक रूप से बिमार था।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.