नई दिल्ली (एडीएनए)।
आपकी हवाई यात्रा अब बदलने वाली है, स्पाइस जेट एयरलाइन अक्टूबर से सी प्लेन सेवा शुरू करने जा रही है। दो रूट्स पर आप सी प्लेन से सफर कर सकेंगे, जानिए कहां समुद्र में उतरेंगे स्पाइस जेट के जहाज और क्या होगा किराया।
देश में अक्टूबर से सी-प्लेन यानी समुद्र में जहाज उतरने और पानी से ही उड़ान भरने वाले हवाई जहाज की रोमांचक सेवा शुरू होने जा रही है। केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने के अनुसार फिलहाल स्पाइस जेट दो रूट्स पर सेवा शुरू करेगा। भारत में पहले भी सी-प्लेन सेवा शुरू हुई थी लेकिन वह बहुत सीमित थी, अब सरकार ने इसे बहुत सरल कर दिया है जिसके बाद सबसे पहले स्पाइस जेट ने इसमें प्रवेश का मन बनाया है। उड्डयन मंत्री ने अनुसार पहले फेज में दो जगह से सेवा शुरू होगी लेकिन भविष्य में देश के कई हिस्सों में यह सेवा शुरू करने की योजना है। पहले चरण में अंडमान और नकोबार द्वीप समूह में यह सेवा शुरू करने की योजना है ताकि एक द्वीप से दूसरे द्वीप जाने के लिए लम्बा रास्ता तय करने के बजाय सी-प्लेन से पानी से उड़ान भर कर सीधे दूसरे द्वीप जा सकेंगे। इसके अलावा केरल, आंध्र प्रदेश और ओडिसा में यह सेवा शुरू करने पर विचार हो रहा है। अगले चरणों में पश्चिम बंगाल और गुजरात में सी-प्लेन सेवा शुरू की जा सकती है। उड्डयन मंत्री ने बताया है सरल किए गए नियमों के अनुसार जहां भी पानी की गहराई कम से कम पांच फीट हो और 200 मीटर खुली जगह हो वहां पानी पर बने एयरपोर्ट पर सी-प्लेन उतारे जा सकते हैं। उन्होंने कहा भारत के लिए यह सेवा गेम चेंजर हो सकती है, रोमांच के साथ इससे कई स्थानों पर आवाजाही बहुत आसान हो जाएगी।