नई दिल्ली (एडीएनए)।
पिथौरागढ़ और मुनस्यारी घूमने जाने वालों के लिए खुशखबरी है, हैरिटेज एविएशन 30 सितम्बर से दोनों जगह के ले हेली सेवा शुरू करने जा रही है। कुछ दिन पहले ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू से मिलकर राज्य में हेली सेवातओं के विस्तार के लिए अनुरोध किया था। केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय की मंजूरी के बाद हेली सेवा के संचालन के लिए हैरिटेज एविएशन का चयन किया गय़ा।
केंद्रीय मंत्री नायडू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के लिए हेली सेवा शुरू करने की जानकारी दी है, उन्होंने 30 सितम्बर से सेवा शुरू करने को कहा है। इसके अलावा पिथौरागढ़ से धारचूला के लिए भी हेली सेवा शुरू करने की तैयारी शुरू की गई है, इसके लिए धारचूला में हेलीपैड बनाने के लिए जमीन तलाश की जा रही है। धारचूला के लिए भी हेली सेवा के लिए हैरिटेज एविएशन ने मंजूरी दे दी है, केंद्रीय मंत्री ने बताया है कि पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए सेवा संचालन के प्रस्ताव पर भी एयरलाइंस की तरफ से सकारात्मक संकेत दिए हैं।