नई दिल्ली (एडीएनए)।
इंडिगो ने नया इतिहास रचते हुए महिलाओं को तकनीकी कामों में शामिल किया है। इंजीनियरिंग डे पर इंडिगो ने 33 महिला टेक्नीशियन का पहला बैच अपने साथ शामिल करके बड़ा कदम उठाया है।
इंडिगो का इंजीनियरिंग विभाग एयरलाइन के 400 से ज्यादा विमानों का रखरखाव करता है। इंडिगो के अनुसार कंपनी के वर्कशाप में करीब 45 फीसदी महिलाएं हैं जिनमें 16 फीसदी से अधिक महिला पाय़लट हैं। इससे पहले इंडिगो ने 15 अगस्त को 77 महिला पायलट्स को शामिल किया था। इसके साथ एविएशन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ी है। इंडिगो ने जिन 33 महिला तकनीशियन को शामिल किया है उन्होंने हाल में ही इंडक्शन प्रोग्राम पूरा किया है। इंडिगो अधिकारियों के अनुसार कंपनी के पास दुनिया में सबसे ज्यादा पायलट्स हैं। अधिकारी के अनुसार दुनिया भर में एविएशन के तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी काफी कम है, 2021 में इस क्षेत्र में महिलाओं की संख्या सिर्फ तीन फीसदी थी, जो 2024 में घटकर मात्र 2.6 फीसदी रह गई। इसको देखते हुए इंडिगो ने महिलाओं को इस क्षेत्र में शामिल करके बड़ा कदम उठाय़ा है।