नई दिल्ली (एडीएनए)।
स्पाइस जेट बैंकाक के बाद अब फुकेत के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने जा रहा है, इससे थाईलैंड की सफर और आसान हो जाएगा। स्पाइस जेट ने थाईलैंड में अपनी सेवाओं के विस्तार का ऐलान किया है।
स्पाइस जेट ने अब दिल्ली और मुंबई से थाईलैंड के सबसे बड़े द्वीप फुकेत के लिए रोज की फ्लाइट शुरू करने का ऐलान किया है। इससे भारतीय यात्रियों का थाईलैंड घूमना और आसान हो जाएगा। स्पाइस जेट के नुसार फुकेत के लिए दिल्ली से फ्लाइट 30 अक्टूबर 2025 से शुरू हो जाएगी, जबकि मुंबई से उड़ान 6 नवंबर 2025 से शुरू होगी। स्पाइस जेट की वेबसाइट औऱ मोबाइल ऐप के जरिए टिकट बुक करे जा सकते हैं। एयरलाइन ने किफायती और सुविधाजनक यात्रा का दावा किया है।