Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

दुबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट कैंसिल होने पर हंगामा

नई दिल्ली (एडीएनए)।

दिल्ली से दुबई जाने वाली फ्लाइट तकनीकी खराबी से अचानक रद्द कर दी गई। घबराए यात्रियों को जहाज से उतारने पर खूब हंगामा हुआ। एय़र इंडिया ने यात्रियों को कई विकल्प दिए जिसमें दूसरी फ्लाइट की सुविधा और धन वापसी शामिल है। इससे पहले जयपुर से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आयी जिसके कारण फ्लाइट रद्द करनी पड़ी थी।

फ्लाइटों में अचानक तकनीकी खराबी से यात्रियों में न केवल घबराहट है बल्कि त्योहार से समय भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। दुबई को दो फ्लाइटों में अचानक दिक्कतों से पहले कई और फ्लाइटों में दिक्कत से यात्री परेशान हुए। हैदराबाद से दरभंगा जा रही इंडिगो की फ्लाइट की गया एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, बताया गया कि मौसम में खराबी के कारण ऐसा करना पड़ा, एक घंटा रुकने के बाद फ्लाइट को दरभंगा के लिए रवाना किया गया। इससे पहले 29 सितंबर को गुवाहाटी एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में अचानक धुंआ निकलने से अफरातफरी मची थी। यात्रियों ने घुटन महसूस की जिसे पर तुरंत फ्लाइट को रद्द करने का फैसला लिया गया, गनीमत रही कि प्लेन ने उड़ान नहीं भरी थी नहीं तो हवा में कुछ भी हो सकता था।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.