नई दिल्ली (एडीएनए)।
इंडिगो जल्द मुंबई से कोपेहेगन की सीधी फ्लाइट शुरू करने जा रहा है, इसके ले एयरलाइन ने पूरा शेड्यूल जारी किया है। इंडिगो के अनुसार यह फ्लाइट 8 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और सप्ताह में तीन बार बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर मुंबई से उड़ान भरेगा। इसमें यात्रियों को इकोनॉमी के साथ IndigoStretch का विकल्प यात्रियों को मिलेगा।
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने यूरोप में अपना नेटवर्क और मजबूत करने के लिए यह फैसला लिया है। मुंबई से डेनमार्क की राजधानी कोपेहेगन की फ्लाइट शुरू होने से भारतीय यात्रियों को यूरोप की नई कनेक्टिविटी मिलेगी बल्कि आसानी से पर्यटन, व्यापार और शिक्षा के अवसर मिलेंगे। इंडिगो ने इस रूट में बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान का इस्तेमाल करने जा रही है जिसे उसने नॉर्स अटलांटिक एयरवेज से लीज पर लिया है। यह विमान लम्बी दूरी की यात्रा के लिए आरामदायक और आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इंडिगो के अनुसार फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट होगी जो मुंबई से सुबह 4.35 बजे चलकर रात 10.5 बजे कोपेहेगन पहुंचेगी और कोपेहेगन से दोपहर 12.30 बड़े उड़ान भरकर रात 12.30 बजे मुंबई में उतरेगी।