Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

30 अक्टूबर को नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन, 45 दिन बाद शुरू होंगी 10 फ्लाइट्स

नई दिल्ली (एडीएनए)।

नोएडा यानी जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन 30 अक्टूबर को होगा और इसके 45 दिन बाद यहां से फ्लाइट्स शुरू हो जाएंगीं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू के अनुसार शुरुआत में यहां से 10 प्रमुख शहरों के लिए फ्लाइट्स शुरू की जा रही हैं। 

केंद्रीय मंत्री के नुसार शुरुआत में इंडिगो और एयर इंडिया ने फ्लाइट शुरू करने की हामी भरी है, फिलहाल जिन शहरों के लिए फ्लाइट शुरू हो रही हैं उनमें बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहर भी शामिल हैं। नोएडा एयरपोर्ट को 6 रूटों के साथ रैपिड रेल, मेट्रो और पॉड टैक्सियों से जोड़ा गया है। केंद्रीय मंत्री के अनुसार 9 सितंबर 2024 को एयरपोर्ट पर रनवे का टेस्ट एक वाणिज्यिक विमान को उतार कर किया गया था। इसके साथ उप्र देश में सबसे अधिक एयरपोर्ट वाला राज्य बन जाएगा।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.