नई दिल्ली (एडीएनए)।
भारत औऱ चीन के बीच अक्टूबर के अंत तक फिर से सीधी हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों देशों के नागरिक उड्डयन प्राधकरणों के बीच सीधी फ्लाइट को लेकर सहमित होने के बाद फ्लाइट शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
सीमा पर तनाव के चलते दोनों देशों के बीच सीधी फ्लाइट रोकी गई थी। भारत की तरफ से रिश्ते सुधारने की लगातार कोशिशों के चलते एयर कनेक्टिविटी दोबारा शुरू होने जा रही है। इससे व्य़ापार और पर्यटन के साथ दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ेगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान के लिए दोनों देशों के सिविल एविएशन के बीच लंबे समय से बात चल रही थी, दोनों में सहमित के बाद नामित एयरलाइंस को उड़ान की अनुमति दे दी गई है और अक्टूबर के अंत तक वह सेवा शुरू कर देगी।