Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

हवाई यात्रा पर जा रहे हैं तो डीजीसीए का नया आदेश आपके लिए है

नई दिल्ली (एडीएनए)।

अब किसी भी फ्लाइट टिकट बुक कराने के साथ आपको अपने अधिकारों की पूरी जानकारी मिलेगी। संबंधित एयरलाइंस को अब एसएमएस या व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजेगा जिससे आपको फ्लाइट कैंसिलेशन होने और लेट होने के अलावा आपको फ्लाइट से संबंधित छोटी-छोटी जानकारियां और आपके अधिकारों के बारे में जानकारी मिलेंगी।

यात्रा के दौरान आपका लगेज खो जाता है या डैमेज हो जाता है तो आपको कैसे और कितना मुआवजा मिलेगा। आपकी फ्लाइट कैंसिल होती है तो आपको कितना मुआवजा मिलेगा। फ्लाइ लेट होने पर आपके क्या अधिकारी हैं और एयरलाइंस आपको क्या सुविधा देगी। यह सारी जानकारियां आपको टिकट बुक कराने के साथ मिल जाएंगी। अभी अक्सर ऐसी दिक्कतें आने पर यात्रियों को अधिकार के बारे में नहीं पता होता और वह एयरलाइंस से अपना हक क्लेम नहीं करते लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कुछ एयरलाइंस इसे लागू कर चुकी हैं जबकि बाकी एयरलाइंस भी इसे लागू करने की तैयारी में जुटी हैं।

 

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.