नई दिल्ली (एडीएनए)।
अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के बाद देश के विभिन्न शहरों से अयोध्या के लिए सीधी और कनेक्टिंग फ्लाइट सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। इन सेवाओं का उद्देश्य श्रद्धालुओं और पर्यटकों को राम मंदिर तक आसान पहुंच प्रदान करना है।
अयोध्या के लिए फ्लाइट
दिल्ली से ने इंडिगो एयर इंडिया एक्सप्रेस जनवरी 2024 से ही अपनी फ्लाइट शुरू कर चुके हैं। दिल्ली से अयोध्या के लिए फ्लाइट सुबह 10:00 बजे चलकर 11:20 बजे अयोध्या पहुंचती है जबकि अयोध्या से शाम 4:00 बजे चलकर फ्लाइट 5:15 बजे दिल्ली पहुंचती है। सामान्य दिनों में किराया ₹3,599 से शुरू होता है जबकि विशेष अवसरों पर यह ₹12,099 तक पहुंच जाता है।
अहमदाबाद से इंडिगो ने 11 जनवरी 2024 को अपनी फ्लाइट शुरू की थी। यह सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार जाती है। सामान्य दिनों में यहां से किरा. ₹4,500 से शुरू होता है जबकि विशेष अवसरों पर यहबब ₹15,000 तक पहुंच जाता है।
मुंबई से भी इंडिगो ने 15 जनवरी 2024 से अपनी सेवा शुरू कर दी थी। अयोध्या से मुंबई के लिए फ्लाइट दोपहर 3:15 बजे चलकर शाम 5:40 बजे पहुंचती है। एयरलाइंस ने किराया मुंबई के लिए किराया ₹4,599 से शुरू किया है।
कोलकाता से इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट की हर सप्ताह 10 फ्लाइट हैं और यहां से किराया: ₹6,436 से ₹21,883 तक रखा गया है।
हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई से इंडिगो ने जनवरी 2024 से कनेक्टिंग फ्लाइट्स शुरू की है। एयरलाइंस ने किराया ₹6,000 से ₹15,000 तक रखा है। देहरादून से अयोध्या के लिए फ्लाइट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को है। जबकि पटना और दरभंगा स्पाइसजेट ने फ्लाइट शुरू की है जिसका किराया 1,622 से शुरू है। ग्वालियर से एयर इंडिया ने फ्लाइट शुरू की है। इसका रूट ग्वालियर से दिल्ली-अयोध्या रखा गया है और समय तीन घंटे लगता है। बुकिंग के लिए प्रमुख ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल्स जैसे MakeMyTrip, Yatra, Cleartrip, और संबंधित एयरलाइंस की आधिकारिक वेबसाइट्स का उपयोग किया जा सकता है।
अयोध्या एयरपोर्ट की जानकारी
· नाम: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट
· स्थान: उस्रू, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
· उद्घाटन: 30 दिसंबर 2023
· IATA कोड: AYJ
· सेवाएं: वर्तमान में केवल घरेलू उड़ानें संचालित हैं।