Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

खुफिया जानकारी जुटाता था ‘ड्रैगन लेडी’...आइए जानते हैं इस विमान के बारे में

नई दिल्ली (एडीएनए)।

ड्रैगन लेडी किसी विषय या वस्तु का नाम नहीं है। यह एक अमेरिकी जासूसी विमान है। यू-टू जासूसी विमान के रूप में ख्यातिलब्ध यह विमान संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा दुश्मनों की जानकारी जुटाने, उनकी निगहबानी करने और टोही अभियानों के लिए प्रयोग किया जाता था। 1950 के दशक में इसे विकसित किया गया था। हालांकि 21वीं सदी तक यह उड़ान भरता रहा। 
जासूसी विमान की खासियतें : यू-टू एक सिंगल सीट जेट विमान है। संयुक्त राज्य अमेरिका के विमानों के बेड़े में अब तक यह सबसे प्रसिद्ध जासूसी विमान रहा। यू-टू जासूसी विमान को ड्रैगन लेडी के नाम से भी जाना गया। इस विमान का अंतिम निर्माण 1989 में किया गया। इस विमान में लगे कैमरे इतने हाईटेक थे कि 10 हजार फीट ऊपर से भी सटीक तस्वीरें ले सकता था। 1962 में क्यूबा में सोवियत परमाणु सशस्त्र मिसाइलों की मौजूदगी की पुष्टि इसी जासूसी विमान द्वारा ली गईं तस्वीर से हुई। यू-टू विमान का इस्तेमाल मुख्य रूप से टोही और कई संघर्षों या तनाव वाले स्थानों पर निगहबानी के रूप में किया जाता था। 1980 के दशक से नासा वायुमंडल, पृथ्वी और खगोलीय घटनाओं पर डेटा जुटाने के लिए भी इस विमान का उपयोग करता रहा है। उस वक्त ईआर-2 अर्थात पृथ्वी संसाधनों के लिए नाम भी दिया गया।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.